महिला पत्रकार से कथित मारपीट के विरोध में रांची में पत्रकारों का प्रदर्शन

Date:

रांची:– दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को रांची के फिरायालाल चौक पर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और महिला पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “न्याय दो, सुरक्षा दो” और “पत्रकार पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है” जैसे नारे लगाए गए।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को बिना डर के काम करने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। महिला पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन में रांची प्रेस क्लब और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...