जन्माष्टमी पर दर्दनाक हादसा: कृष्ण की वेशभूषा में सजे 5 साल के बच्चे की मौत

Date:

रोहतास:- बिहार के रोहतास जिले में जन्माष्टमी के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। भगीरथा गांव में भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में तैयार हो रहे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि विमलेश यादव का बेटा आर्यन कुमार जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण की तरह सज रहा था। इसी दौरान उसने माला का एक मोती मुंह में डाल लिया। मोती सांस की नली में फंस गया, जिससे बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोचस लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सांस की नली में फंसे मोती को निकालने की कोशिश की, लेकिन बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर अजीत कुमार के अनुसार, मोती सांस की नली में फंसने के कारण बच्चे को गंभीर रूप से सांस लेने में परेशानी हुई और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता भी सदमे में बेहोश हो गए। जन्माष्टमी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...