रांची। JPSC मामले में गिरफ्तार उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई भी की गई है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सोमवार को उनके निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी।
श्वेता गुप्ता को CID ने 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हैं। गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद उनका निलंबन किया गया है।
बताया जा रहा है कि सरकारी नियमों के अनुसार किसी कर्मचारी के 48 घंटे या उससे अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने पर निलंबन का प्रावधान है। इसी नियम के तहत विभाग ने कार्रवाई की है।
JPSC मामले में CID की जांच जारी है। अब जांच में श्वेता गुप्ता की भूमिका और उनसे जुड़े आरोपों को लेकर भी आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।


