जयराम महतो की बढ़ी मुश्किलें, थाना प्रभारी की शिकायत पर दूसरी FIR दर्ज

Date:

धनबाद: बरवाअड्डा थाना परिसर में हुए विवाद के मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले में थाना प्रभारी की शिकायत पर विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा 40-50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना परिसर में भीड़ जुटने और हंगामा करने के साथ सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में सोशल मीडिया लाइव के जरिए हिरासत में लिए गए गणेश दास की पिटाई की अफवाह फैलाकर लोगों को थाने में जुटाने का भी आरोप है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और थाना परिसर के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे अन्य लोगों के नाम भी प्राथमिकी में जोड़े जा सकते हैं।

इससे पहले मुखिया यशोदा देवी के पुत्र की शिकायत पर भी विधायक जयराम महतो समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। वहीं, विधायक की शिकायत पर भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऐसे में बरवाअड्डा थाना विवाद अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...