JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: विधानसभा मार्च पर निकले छात्र, परीक्षा सुधार और निष्पक्ष जांच की मांग

Date:

रांची: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को राजधानी रांची में छात्रों ने विधानसभा मार्च निकाला। बड़ी संख्या में छात्र-युवा हाथों में बैनर, तख्तियां और झंडे लेकर विधानसभा की ओर बढ़े।

इस मार्च में विभिन्न छात्र और युवा संगठनों ने भी हिस्सा लिया। AISA, SFI, AISF, RYA और AIYF के कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

छात्रों का कहना है कि लगातार भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठ रहे विवादों से अभ्यर्थियों का भरोसा प्रभावित हुआ है। उनका आग्रह है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार करे, ताकि योग्य उम्मीदवारों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

विधानसभा मार्च को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

छात्र संगठनों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। वहीं, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात  कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...