रांची में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, हजारीबाग से लाकर शहर में करते थे सप्लाई

Date:

रांची: राजधानी रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नागाबाबा खटाल के पास फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही दो संदिग्ध भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर रंजीत कुमार वर्मा के पास से 3.9 ग्राम और कृष्णा कुमार वर्मा के पास से 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा दोनों के पास से एक-एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हजारीबाग से ब्राउन शुगर खरीदकर रांची लाते थे और नागाबाबा खटाल सहित शहर के विभिन्न इलाकों में इसकी बिक्री करते थे।

इस मामले में कोतवाली थाना कांड संख्या 165/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी

पु.अ.नि. मीनकेतन कुमार

स.अ.नि. विकास कुमार सिंह

स.अ.नि. नरेंद्र बास्की

आरक्षी रितेश कुमार

कोतवाली थाना रिजर्व गार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...