झारखंड में हीमोफीलिया की दवाओं की कमी! RIMS समेत जिला अस्पतालों में मरीज परेशान

Date:

रांची: झारखंड में हीमोफीलिया मरीजों के इलाज को लेकर चिंता बढ़ गई है। RIMS रांची समेत कई जिला अस्पतालों में बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं और फैक्टर की नियमित उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं।

हीमोफीलिया सोसाइटी, रांची चैप्टर ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को पत्र भेजकर अस्पतालों में जरूरी दवाओं की पर्याप्त और नियमित व्यवस्था करने की मांग की है।

सोसाइटी का कहना है कि हीमोफीलिया मरीजों को समय पर जरूरी फैक्टर नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, इलाज के अभाव में एक बच्चे की मौत होने का आरोप भी लगाया गया है।

सोसाइटी ने सरकार से मांग की है कि RIMS के साथ-साथ सभी जिला अस्पतालों में हीमोफीलिया की दवाएं और जरूरी फैक्टर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं, ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...