लातेहार: नेतरहाट की मशहूर नाशपाती अब स्थानीय बाजार से आगे बड़े और संगठित बाजारों तक पहुंच रही है। JSLPS के सेतु सेल की पहल से FPO के जरिए किसानों को सीधे बड़े खरीदारों से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
नाशपाती की ग्रेडिंग, गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग और बेहतर परिवहन व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। अब तक करीब 5 मीट्रिक टन नाशपाती संगठित खरीदारों तक पहुंच चुकी है।
वहीं, करीब 10 मीट्रिक टन नाशपाती की अगली खेप गुवाहाटी भेजने की तैयारी चल रही है।
इस पहल से किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ अपनी उपज का अच्छा दाम पाने का मौका मिलेगा। इससे नेतरहाट की नाशपाती को राज्य से बाहर भी पहचान मिलने की उम्मीद है।


