गिरिडीह/बाघमारा:- गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र स्थित हरना मोड़ में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें झारखंड की लोक आस्था और जनजातीय संस्कृति से जुड़े करम महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
सांसद ने आयोजन समिति और क्षेत्र के लोगों के निमंत्रण को स्वीकार किया। उन्होंने इस स्नेहपूर्ण आमंत्रण के लिए सभी का आभार जताते हुए करम महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
करम महोत्सव झारखंड की समृद्ध जनजातीय परंपरा, प्रकृति प्रेम और लोक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह
करम महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में उत्साह है। आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को लेकर भी गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। सांसद को आमंत्रित करने के दौरान स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और युवा साथी मौजूद रहे।


