झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक, तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा

Date:

रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका सभागार में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया।

 

बैठक में आगामी 30 और 31 अक्टूबर को कांके में होने वाले तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा जिला समितियों के गठन और सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई।

 

गांव स्तर तक तैयारी पहुंचाने पर जोर

 

केंद्रीय तैयारी समिति के संयोजक हीरानाथ साहु ने महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तैयारी समिति की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि महाधिवेशन की तैयारियों को गांव स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि संगठन के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके।

 

कई कार्यक्रमों की घोषणा

 

बैठक में सर्वसम्मति से कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सभी प्रखंडों और प्रमुख क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में महाधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने का संकल्प लिया जाएगा।

 

वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रामगढ़ स्थित दामोदर नदी घाट के गांधी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद रामगढ़ थाना चौक, भुरकुंडा, गांधी नगर पतरातू थर्मल, कांके और रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है।

 

इसके अलावा 12 अक्टूबर को डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर रांची में केंद्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों और तैयारी समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

चेंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल को समर्थन की अपील

 

बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर 13 सितंबर को होने वाले झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में सदस्यों और मतदाताओं से टीम मुकेश अग्रवाल को समर्थन देने की अपील की गई। मोर्चा ने टीम को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

 

मंत्री के निधन पर जताया शोक

 

बैठक के अंत में झारखंड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहु, लक्ष्मण साहु, परशुराम प्रसाद, उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव चतुर साहु, संगठन महासचिव जगदीश साहु, मुख्य प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु सहित केंद्रीय एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...