राँची। राजधानी राँची में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस की नजर रहेगी। शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील जगहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर (SVD) कैमरे लगाए गए हैं।
इन कैमरों के जरिए तय गति सीमा से ज्यादा तेज वाहन चलाने पर नंबर प्लेट की पहचान कर ऑनलाइन चालान जारी किया जाएगा। कई प्रमुख सड़कों पर गति सीमा 40 और 60 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित है।
नियम तोड़ने पर वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर चालान की जानकारी मैसेज के जरिए भेजी जाएगी। बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस पर भी कार्रवाई हो सकती है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।


