राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, छात्रों से खुद मिलने की अपील

Date:

    राँची। झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी बाकी मांगों का जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से समिति बनाए जाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि कई मांगों पर सहमति बनी है, लेकिन आंदोलन अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और कुछ छात्र अब भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मुख्यमंत्री अगर खुद छात्रों से मिलकर उनकी बात सुनते हैं, तो इससे छात्रों का भरोसा बढ़ेगा और बाकी मुद्दों के समाधान का रास्ता साफ होगा।

राहुल गांधी ने पत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर RSS और BJP पर भी निशाना साधा। उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं के सामने गंभीर संकट पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश के युवा भारत का भविष्य हैं। उनकी चिंताओं को सुनना और उनके साथ खड़ा होना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...