भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर रांची पुलिस की तैयारी तेज, एसएसपी ने की समीक्षा बैठक

Date:

रांची:- 9को धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में 6 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, विशेष शाखा, जैप-7, झारखंड सशस्त्र पुलिस और पुलिस मुख्यालय से मैच के लिए प्रतिनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के प्रवेश और बाहर निकलने, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रोजेक्टर और मैप के माध्यम से स्टेडियम के अंदर और बाहर की व्यवस्था समझाई। दर्शकों और पासधारियों के लिए अलग-अलग गेट से संबंधित पैवेलियन और विंग में प्रवेश की व्यवस्था की जानकारी दी गई।

वहीं, दर्शकों के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों और मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने मैच में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में पहले से पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया। साथ ही स्टेडियम में प्रवेश के दौरान दर्शकों की जांच और प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामान को अंदर ले जाने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर रांची पुलिस सुरक्षा, यातायात और दर्शकों की सुविधा को लेकर व्यापक तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related