रांची:– झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन का अगला चरण 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। छात्रों ने इस अभियान को ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ नाम दिया है।
यात्रा की शुरुआत शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से होगी। छात्रों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य झारखंड की भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
छात्र संगठनों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार विवाद और अनियमितताओं के कारण अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी है। आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से कई परीक्षाओं को रद्द करने और जांच की प्रक्रिया शुरू करने की बात सामने आई थी।
अब छात्र भर्ती व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग को लेकर राज्यभर में अभियान चलाने की तैयारी में हैं। यात्रा के दौरान भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


