झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 25 से 27 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रांची समेत मध्यवर्ती जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
25 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 26 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम के साथ लोहरदगा और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, 27 अगस्त को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद में भारी बारिश का अनुमान है। चतरा और गिरिडीह में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


