रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग और पथ निर्माण विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में दोनों विभागों के तहत चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उनके क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
सीएम ने योजनाओं के प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखी।


