रांची: रिम्स के सर्जरी वार्ड में मरीज की मौत के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान स्लाइन रॉड से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मरीज की मौत के बाद परिजनों ने दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल छात्र मौके पर पहुंचे।
इसके बाद मेडिकल छात्रों ने एक परिजन को पकड़कर ऑडिटोरियम में बंद कर दिया। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस रिम्स पहुंची और मामले को शांत कराया।
घटना के बाद रिम्स परिसर में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।


