रांची पहुंची श्रीलंका की सेना की फुटबॉल टीम, डूरंड कप 2026 की तैयारियां तेज

Date:

रांची: डूरंड कप फुटबॉल के 135वें संस्करण की मेजबानी को लेकर झारखंड पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है। भारतीय सेना एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार रांची का बिरसा मुंडा स्टेडियम भी मेजबान स्थलों में शामिल किया गया है।
इसी क्रम में शनिवार को श्रीलंका की सेना की फुटबॉल टीम भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पहुंची। एयरपोर्ट पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी रांची भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें झारखंड की मेजबानी का अनुभव कराया।
अधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी तथा उनके ठहरने, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। आयोजन समिति के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं।
राज्य के खेल सचिव एवं खेल निदेशक छवि रंजन लगातार बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे हैं। वे अपनी टीम और जिला खेल पदाधिकारी के साथ खिलाड़ियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, आवास, परिवहन तथा आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम में लगभग सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि झारखंड की मेजबानी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगी। वहीं जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
डूरंड कप के आयोजन से झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही राज्य में फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...