JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों का आंदोलन तेज, सरकार के वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया

Date:

झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।

इस बीच सरकार की ओर से छात्रों को बातचीत का प्रस्ताव दिया गया। हालांकि, आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। छात्रों का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में उनकी समस्याओं का समाधान चाहती है, तो मुख्यमंत्री स्वयं धरनास्थल पर आकर छात्रों से खुली बातचीत करें।

छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर स्पष्ट और ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सरकार पहले ही कह चुकी है कि छात्रों की बात सुनने और समाधान निकालने के लिए उसके दरवाजे खुले हैं।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता कब निकलता है और आंदोलन का क्या परिणाम सामने आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...