रांची :- पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
सुदेश महतो ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा झारखंड की वैचारिक और सांस्कृतिक चेतना के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उन्होंने झारखंड की भाषा, संस्कृति, शिक्षा और अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
छात्र आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे युवाओं के साथ दमन नहीं, बल्कि संवाद होना चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं को समझकर बातचीत करने की अपील की।
खनिज संपदा के मुद्दे पर सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। खनिज से मिलने वाले राजस्व का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों और विस्थापित परिवारों के विकास में प्राथमिकता से किया जाना जरूरी है।
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



The section on https://traderzo.com/machine-learning-in-trading-ai-models-that-predict-financial-markets/ provides a solid foundation for further trading research.