बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार पर निर्णायक पहल जरूरी: सुदेश महतो

Date:

रांची:- झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं समाज सुधारक स्व. बिनोद बिहारी महतो और पूर्व सांसद व पूर्व विधायक स्व. राज किशोर महतो की जयंती पर बुधवार को सिल्ली और आजसू पार्टी मुख्यालय, रांची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

सुदेश महतो ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया और ‘पढ़ो और लड़ो’ का संदेश दिया। उनके विचारों में शिक्षा, स्वाभिमान, रोजगार, सामाजिक न्याय और आम लोगों के अधिकार प्रमुख थे।

 

युवाओं के रोजगार और परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य गठन के वर्षों बाद भी झारखंड के युवाओं के सामने रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता जैसे गंभीर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने मेहनत और उम्मीद के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की खबरें उनके भविष्य को लेकर चिंता पैदा करती हैं।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है।

 

सुदेश महतो ने कहा कि जिस राज्य के आंदोलनकारियों ने शिक्षा को बदलाव का हथियार माना, वहां युवाओं को रोजगार और निष्पक्ष अवसर के लिए संघर्ष करना पड़े, यह गंभीर चिंता का विषय है। बिनोद बाबू के विचारों को वास्तविक अर्थों में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण को प्राथमिकता देनी होगी।

 

बिनोद बिहारी महतो और राज किशोर महतो को किया याद

 

स्व. बिनोद बिहारी महतो का जन्म 23 सितंबर 1923 को धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा गांव में हुआ था। वे झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने बिहार विधानसभा और गिरिडीह लोकसभा का भी प्रतिनिधित्व किया।

 

वहीं, स्व. राज किशोर महतो का जन्म 23 सितंबर 1946 को हुआ था। वे गिरिडीह से लोकसभा सांसद और टुंडी से विधायक रहे। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में वे आजसू पार्टी के प्रत्याशी के रूप में टुंडी से निर्वाचित हुए थे।

 

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

सिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी महतो समेत कई पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

वहीं, आजसू पार्टी मुख्यालय रांची में आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवी मंच के महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, पार्टी प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान, आजसू छात्रसंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

दुःखद खबर: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन

रांची/जमशेदपुर: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह...

चुनाव आयोग पर सियासी घमासान, 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट पर उठे सवाल

नई दिल्ली/रांची चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार...

झारखंड के हितों के खिलाफ प्रयासों का कांग्रेस करेगी विरोध : दीपिका पांडेय सिंह

गोड्डा:- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को...