गढ़वा में जंगली हाथी की संदिग्ध मौत, तीन दिन पहले गर्भवती हथिनी की भी गई थी जान

Date:

गढ़वा/रांची:- झारखंड में जंगली हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिमी सिंहभूम में तीन दिन पहले ही एक हथिनी की मौत के बाद अब गढ़वा में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लगातार हो रही हाथियों की मौत को लेकर वन विभाग के सामने भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रंका थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव के पिपरादादर टोला में जंगल से सटे इलाके में रविवार देर रात एक जंगली हाथी मृत अवस्था में मिला। हाथी का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

तीन दिन पहले गर्भवती हथिनी की हुई थी मौत

इस घटना से महज तीन दिन पहले पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव में एक हथिनी की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हथिनी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। बताया गया था कि वह करीब एक महीने बाद नर बच्चे को जन्म देने वाली थी।

लगातार हाथियों की मौत की घटनाओं के बीच गढ़वा में हुई इस नई घटना ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वन विभाग ने पूरे मामले की जानकारी मुख्यालय को दे दी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related