कोडरमा घाटी के काली मंडा के पास शनिवार को पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक अंदर फंस गया और घायल हालत में मदद का इंतजार करता रहा।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग चालक की मदद करने के बजाय टैंकर से तेल निकालने में जुट गए। करीब एक घंटे तक लोग तेल ले जाते रहे। इस दौरान चालक टैंकर के अंदर फंसा रहा।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद चालक को टैंकर से बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को भी सीधा कराया गया।
हादसे के बाद घायल चालक को मदद देने के बजाय तेल लूटने की घटना ने लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


