हजारीबाग में 17 से 24 अगस्त तक होगा जनजातीय गौरव उत्सव, 100 महिला उद्यमियों का होगा सम्मान

Date:

    हजारीबाग में 17 से 24 अगस्त तक होगा जनजातीय गौरव उत्सव, 100 महिला उद्यमियों का सम्मान

 

हजारीबाग, झारखंड: हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में 17 से 24 अगस्त 2026 तक जनजातीय गौरव उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, उनके स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

 

कार्यक्रम में महिला और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, पेंटिंग, जनजातीय चित्रकला, पापड़, अचार और अन्य स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार पात्र उद्यमियों को PMS योजना के तहत स्टॉल शुल्क में सरकारी सहयोग तथा निर्धारित नियमों के अनुसार यात्रा एवं अन्य पात्र खर्च की प्रतिपूर्ति का प्रावधान है।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन 17 अगस्त को शाम 3 बजे प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह के लिए सांसद मनीष जायसवाल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यपाल संतोष गंगवार को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, उनकी उपस्थिति की अंतिम पुष्टि अभी बाकी है। वहीं समापन समारोह में समीर उरांव के शामिल होने की पुष्टि आयोजकों ने की है।

 

उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 18 से 22 अगस्त तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम परिसर में जनजातीय नायकों, संस्कृति और कला पर आधारित विशेष गैलरी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा VR तकनीक से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

 

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला उद्यमियों को प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 100 जनजातीय महिला उद्यमियों को मंच पर विशेष सम्मान दिया जाएगा।

 

स्थान: बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर, हजारीबाग

तारीख: 17 से 24 अगस्त 2026

सांस्कृतिक कार्यक्रम: प्रतिदिन शाम 6 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...