दिव्या हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! प्रेमी राहुल यादव ने 2 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Date:

हंटरगंज/चतरा:
चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव में बंद पत्थर खदान से 26 जून को मिले दिव्या कुमारी के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और दिव्या के प्रेमी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि राहुल यादव ने शादी का वादा कर दिव्या से संबंध बनाए थे। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद दिव्या ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। यह मामला अदालत में चल रहा था और जल्द ही दिव्या का बयान होना था।
पुलिस के अनुसार राहुल को डर था कि अदालत में गवाही होने पर उसे सजा हो सकती है। इसी वजह से उसने गया जिले के नेपाली गंझू को दो लाख रुपये की सुपारी देकर दिव्या की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव को बंद पत्थर खदान में फेंक दिया गया ताकि मामला छिपाया जा सके।
पुलिस पहले नेपाली गंझू को गिरफ्तार कर चुकी थी। तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पूरी साजिश का खुलासा हुआ और इसके बाद राहुल यादव को शेरघाटी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...