सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ प्रेम, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरक गाथा: केशव महतो कमलेश

Date:

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ को प्रेम, अपनत्व, त्याग, संघर्ष और भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरक जीवनगाथा बताया है।

13 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक राजनीतिक संस्मरण नहीं है, बल्कि सोनिया गांधी के जीवन के संघर्षों, अनुभवों और भारत के प्रति उनके जुड़ाव को समझने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का इटली के एक छोटे से कस्बे में जन्म लेने के बाद भारत आना, यहां की संस्कृति और परंपराओं को अपनाना तथा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करना एक असाधारण यात्रा है। राजीव गांधी के प्रति प्रेम, इंदिरा गांधी के साथ आत्मीय संबंध और राजीव गांधी की हत्या जैसी व्यक्तिगत त्रासदी के बावजूद सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियां निभाना उनके धैर्य और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

2004 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के फैसले का किया जिक्र

केशव महतो कमलेश ने वर्ष 2004 की राजनीतिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की जीत के बाद प्रधानमंत्री बनने का अवसर होने के बावजूद सोनिया गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। उनके अनुसार, यह फैसला दिखाता है कि राजनीति में नेतृत्व की पहचान केवल सत्ता और पद से नहीं, बल्कि सिद्धांत और त्याग से भी होती है।

लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पुस्तक में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और बहुलतावादी संस्कृति में है। सभी धर्मों, जातियों, भाषाओं और समुदायों का सम्मान ही देश की एकता का आधार है। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता, मीडिया की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वायत्तता और विपक्ष की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी।

संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिक अधिकारों की सुरक्षा, असहमति का सम्मान और संविधान की मूल भावना को बनाए रखना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है कि वह लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करे तथा संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम करे।

अंत में उन्होंने कहा कि ‘Belonging: A Journey of Love’ का संदेश भारत की संस्कृति, विविधता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा से जुड़ा है। देश में ऐसी राजनीति की जरूरत है, जिसमें सत्ता से ऊपर सेवा और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से ऊपर संविधान एवं लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related