झारखंड बंद को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया विफल, भाजपा पर साधा निशाना

Date:

    रांची। भाजपा की ओर से मंगलवार को बुलाए गए झारखंड बंद को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पूरी तरह विफल बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को अच्छी तरह समझ चुकी है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा छात्र-छात्राओं के आंदोलन को हिंसा और अराजकता की ओर ले जाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों को संविधान के तहत अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का पूरा अधिकार है।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और बातचीत के जरिए समस्याओं के समाधान में विश्वास करती है। उन्होंने बताया कि छात्र आंदोलन के दौरान प्रशासन और पुलिस को संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

मंत्री के मुताबिक, पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन ने संयम बरता। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर संवाद के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

उन्होंने भाजपा पर राजनीति के लिए छात्र आंदोलन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब सब कुछ समझ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related