JSSC CGL पेपर लीक: 20 और अभ्यर्थियों से पूछताछ, अब तक 8 गिरफ्तार

Date:

रांची: JSSC CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सोमवार को CID की SIT ने 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। सभी के बयान दर्ज किए गए।

इस मामले में अब तक करीब 170 संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ हो चुकी है। जांच के दौरान जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। अब तक 8 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CID की जांच में आरोप है कि परीक्षा से पहले कुछ अभ्यर्थियों तक प्रश्न और उत्तर पहुंचाए गए थे। इसके लिए दलालों और एजेंटों के जरिए पैसे लेने और परीक्षा संचालन से जुड़े लोगों की मिलीभगत की बात सामने आई है।

मामले में CID ने 1 जनवरी 2025 को CID थाना कांड संख्या 01/2025 दर्ज किया था। इसके बाद से जांच जारी है।

ICN के दो कर्मचारियों की रिमांड पूरी

JSSC CGL परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी ICN के कर्मचारी सोमांश प्रकाश और राहुल की पांच दिन की CID रिमांड मंगलवार, 1 सितंबर को पूरी हो रही है। दोनों से पूछताछ लगभग पूरी हो चुकी है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर CID आगे की जांच कर रही है।

रिमांड खत्म होने के बाद दोनों आरोपितों को मंगलवार को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...