पलामू: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में नवजात का शव लेकर पहुंचा कुत्ता, मचा हड़कंप

Date:

पलामू:- झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मंगलवार सुबह एक आवारा कुत्ता मुंह में नवजात शिशु का शव दबाकर घूमता दिखाई दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने कुत्ते को नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमते देखा। इसके बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी और चर्चा शुरू हो गई।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

 

घटना की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव कहां से आया और कुत्ता उसे किस स्थान से लेकर अस्पताल परिसर में पहुंचा।

 

फिलहाल नवजात की पहचान और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

स्थान: पलामू, झारखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related