छात्रों के मुद्दे पर आदित्य साहू का राहुल गांधी पर हमला, बोले- मांग पूरी कराएं या हेमंत सरकार से समर्थन वापस लें

Date:

    रांची। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में भाजपा और एनडीए सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। मकर द्वार पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया।

 

आदित्य साहू ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस छात्रों की मांगों को जायज मानती है तो राहुल गांधी को हेमंत सोरेन सरकार पर दबाव बनाना चाहिए और मांगें पूरी करवानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांग JPSC, JSSC, CGL, उत्पाद सिपाही समेत पिछले वर्षों में हुई भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की है। साहू ने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बार-बार लाठीचार्ज किया गया और उन्हें हटाने की कोशिश की गई।

 

आदित्य साहू ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में देर रात प्रशासनिक कार्रवाई का भी विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थल की बिजली काटी गई और छात्रों को हटाने का प्रयास किया गया। भाजपा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया।

 

उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी और दबाव के जरिए नहीं दबाया जा सकता। भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

 

प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने छात्रों पर लाठीचार्ज, कथित हिंसा और अन्याय को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगते हुए नारे लगाए।

 

प्रदर्शन में निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, डॉ. प्रदीप वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह समेत झारखंड और ओडिशा के कई सांसद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...