नई दिल्ली: झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया।
भाजपा सांसदों ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर छात्रों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन को लेकर सरकार को संवेदनशीलता के साथ बातचीत करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई।


