बालूमाथ थाना के 27वें प्रभारी बने अनुभव सिन्हा, अपराध, जाम और अवैध खनन पर रहेगी सख्त नजर

Date:

बालूमाथ/लातेहार: लातेहार पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) अनुभव सिन्हा को बालूमाथ थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे बालूमाथ थाना के 27वें प्रभारी होंगे। इससे पहले वे अमरवाडीह पिकेट प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और स्थानीय समस्याओं की अच्छी जानकारी होने के कारण उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बालूमाथ थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना होगी। उन्होंने कहा कि चोरी, लूट, अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार और प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए नियमित निगरानी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि जनसहयोग और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से बालूमाथ में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और कानून-व्यवस्था वाला माहौल बनाए रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

असम के CRPF कैंप में गोलीबारी, तीन जवानों की मौत, एक घायल

असम: असम के नागांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की...