रांची/कोटा: आर्थिक तंगी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। कोटा (कैथून) निवासी सागर ने NEET परीक्षा में 564 अंक प्राप्त कर 684वीं कैटेगरी रैंक हासिल की है।
सागर के पिता मुरली कबाड़ बीनकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच सागर ने लगातार मेहनत की और अपनी प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
सागर की सफलता से परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। उनका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। उनकी यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

