चतरा:- हंटरगंज थाना पुलिस ने भारतमाला परियोजना की निर्माण सामग्री चोरी के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, भारतमाला कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सोनू कुमार शुक्ला की शिकायत पर हंटरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर छापेमारी शुरू की गई।
पुलिस टीम ने पचमो गांव में छापेमारी कर 54 वर्षीय सूबेदार महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 8 एमएम की 60 पीस सरिया, 10 एमएम की 10 पीस सरिया और 6 जैक बरामद किए गए। चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन JH02AV-1882 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।


