रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कांग्रेस के घेराव प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी और अंडे, टमाटर तथा बोतल फेंके जाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।
कांग्रेस की ओर से भाजपा के 15 नेताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा करीब 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।
कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि इस घटना में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेताओं की भूमिका सामने आई है। इसी आधार पर आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है
Date:

