JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच

Date:

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच टीम ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
सीआईडी की टीम आवास पर परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि, छापेमारी में क्या-क्या दस्तावेज या डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।
इससे पहले सीआईडी ने JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अब तक उप परीक्षा नियंत्रक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
21 जुलाई को सीआईडी ने JPSC कार्यालय, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TDPL के कार्यालय और अन्य कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, रामवीर सिंह, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद एबाद और अभय कुमार तिवारी शामिल हैं। सभी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के आवास पर हुई छापेमारी के बाद JPSC परीक्षा मामले की जांच और तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...