राहुल गांधी के खिलाफ FIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, रांची में निकाला विरोध जुलूस

Date:

रांची: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को रांची में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध जुलूस निकाला गया।

 

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अलबर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने FIR को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि इसके जरिए राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित लोगों के अधिकारों की बात उठा रहे हैं।

 

कमलेश ने यह भी कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सामाजिक सौहार्द या संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है, तो उनके खिलाफ भी FIR दर्ज होनी चाहिए। कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए।

 

झारखंड कांग्रेस के सहप्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज से डर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी।

 

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जब तक लोकतंत्र और संविधान पर हमला जारी रहेगा, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि राहुल गांधी को निशाना बनाना जनता की आवाज को निशाना बनाने जैसा है।

 

प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...