देवेंद्र नाथ महतो ने फेसबुक बायो से हटाया JLKM उपाध्यक्ष का पद, जयराम महतो से दूरी की चर्चा तेज

Date:

रांची: झारखंड की युवा राजनीति और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) से जुड़ा एक बदलाव इन दिनों चर्चा में है। पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के बायो से ‘JLKM वरीय उपाध्यक्ष’ का पद हटा दिया है। अब उनके बायो में ‘समाजसेवी’ और ‘स्टूडेंट लीडर’ लिखा हुआ है।

देवेंद्र नाथ महतो के सोशल मीडिया प्रोफाइल में हुए इस बदलाव के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे JLKM के भीतर संभावित मतभेद से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि वह अपनी पहचान को पार्टी से अलग एक सामाजिक और छात्र नेता के तौर पर पेश करना चाहते हैं।

भर्ती सुधार यात्रा के बीच बदलाव

देवेंद्र नाथ महतो इन दिनों झारखंड के 24 जिलों में JPSC-JSSC भर्ती सुधार यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के जरिए युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया जा रहा है। इसी दौरान फेसबुक बायो से पार्टी का पद हटाए जाने को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

जयराम महतो से दूरी की चर्चा

देवेंद्र नाथ महतो और JLKM प्रमुख जयराम महतो को झारखंड की नई युवा राजनीति और छात्र आंदोलन से जुड़े प्रमुख चेहरों के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में देवेंद्र के प्रोफाइल में हुए बदलाव के बाद दोनों नेताओं के बीच दूरी या मतभेद की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

हालांकि, अभी तक देवेंद्र नाथ महतो या JLKM नेतृत्व की ओर से इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए पार्टी छोड़ने या दोनों नेताओं के बीच किसी विवाद की बात की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

अब नजर इस बात पर है कि देवेंद्र नाथ महतो या JLKM नेतृत्व इस सोशल मीडिया बदलाव को लेकर आगे कोई सफाई या प्रतिक्रिया देता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...