महिलाओं को वोट बैंक नहीं, नेतृत्व की कमान सौंपनी होगी: सुदेश महतो

Date:

कहा- महिलाओं को सिर्फ सहायता नहीं, स्थायी आजीविका और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ना जरूरी

रांची:– आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक या राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के माध्यम के रूप में देखने की सोच बदलनी होगी। महिलाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत किए बिना झारखंड के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित महिला संवाद एवं सदस्यता कार्यक्रम में सुदेश महतो ने कहा कि महिला समूहों के गठन का उद्देश्य केवल बचत, लोन और रिकवरी तक सीमित नहीं था। इसका वास्तविक उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर आर्थिक गतिविधियों, रोजगार, कारोबार और नेतृत्व से जोड़ना था।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को छोटी-छोटी आर्थिक सहायता देकर केवल घर तक सीमित रखना स्थायी समाधान नहीं है। जिस उम्र में महिलाओं को रोजगार और व्यवसाय के अवसर मिलने चाहिए, उस समय केवल सहायता राशि देने से उनकी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाता। सरकार को यह भी बताना चाहिए कि विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में कितना वास्तविक बदलाव आया है।

कमाओ दीदी’ मॉडल पर जोर

सुदेश महतो ने कहा कि उनका लक्ष्य ‘कमाओ दीदी’ जैसी व्यवस्था तैयार करना है, जिसके तहत महिलाएं घर से सम्मान के साथ 10 से 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकें। इसके लिए केवल पूंजी देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि महिलाओं को प्रशिक्षण, बाजार और व्यवसायिक सोच से जोड़ना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार में महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता और सम्मान दोनों बढ़ते हैं। घर की जमीन, बच्चों की शिक्षा और परिवार के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में महिलाओं की बराबर भागीदारी होनी चाहिए।

महिलाओं को नेतृत्व से जोड़ने की जरूरत

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की आधी आबादी महिलाएं हैं। अगर महिला शक्ति को आजीविका और नेतृत्व से जोड़ा जाए तो यह राज्य के सामाजिक और आर्थिक बदलाव का बड़ा माध्यम बन सकती है।

कार्यक्रम में प्रीति कुमारी, सीमा कुजूर, निशा उरांव, सुमन देवी, सरिता देवी, नेहा कच्छप, सुनीता देवी और उषा देवी ने भी महिलाओं को वोट बैंक और भीड़ के बजाय नेतृत्व की ताकत के रूप में देखने की जरूरत पर जोर दिया।

सैकड़ों महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व और आजसू पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रो. रविशंकर मौर्य, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, रांची जिला महिला अध्यक्ष वीणा देवी, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शहदेव, रूपाश्री गाड़ी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...