अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Date:

                        रांची। झारखंड विधानसभा परिसर में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और देशहित के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और व्यक्तित्व आज भी लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अटल जी के आदर्शों और उनके राष्ट्रहित के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...