JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद हुआ चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

Date:

रांची:– JITO Ranchi में कार्यकाल 2026–28 के लिए रविवार को AGM के बाद चुनाव कराया गया। संगठन के इतिहास में यह पहली बार है, जब AGM के बाद मतदान के जरिए नई नेतृत्व टीम का चयन किया गया।

चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। तीन निदेशक पदों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें श्रीमती पायल सेठी, श्री विशाल जैन, श्री कुणाल जैन और श्री प्रतीक जैन शामिल थे।

मतदान में पायल सेठी को 71 वोट, विशाल जैन को 68 वोट और कुणाल जैन को 42 वोट मिले। परिणाम के आधार पर तीन निर्वाचित निदेशकों ने कार्यकाल 2026–28 के लिए नई Head Table का गठन किया।

नई टीम में पायल सेठी को चेयरमैन, कुणाल जैन को चीफ सेक्रेटरी और सीए मोहित जैन को ट्रेजरर की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए प्रदीप जी जैन को Returning Officer (RO) नियुक्त किया गया था। उन्होंने निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया।

नई Head Table का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण आगामी निर्धारित कार्यक्रम में होगा। इस दौरान वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related