JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, CID की बड़ी कार्रवाई

Date:

    रांची। JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि CID की टीम पिछले कुछ दिनों से उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। जांच एजेंसी JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता, परीक्षा संचालन के लिए एजेंसी के चयन और उससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है।

इससे पहले CID ने JPSC कार्यालय और एल. खियांग्ते के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए थे। मामले में पहले ही कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एल. खियांग्ते ने इससे पहले JPSC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज होने की संभावना है। CID आगे की पूछताछ और जांच के आधार पर अन्य लोगों पर भी कार्रवाई कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...