जंतर-मंतर प्रदर्शन: FRS की मदद से 2,000 संदिग्धों की पहचान, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और हंगामे की जांच तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से करीब 2,000 संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है।

सूत्रों का दावा है कि इनमें से कई लोग प्रदर्शन में छात्र बनकर शामिल हुए थे। पुलिस का यह भी कहना है कि कुछ लोगों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सभी संदिग्धों का विवरण संबंधित जिला पुलिस इकाइयों के साथ साझा किया गया है। उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक की जा रही है और अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

पुलिस को संदेह है कि इन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मामले की जांच जारी है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल यह जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...