Ooनई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के जलक्षेत्र में एक एलपीजी (LPG) टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ। घटना के समय जहाज पर 28 भारतीय नाविक सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज पर मौजूद सभी 28 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। दूतावास लगातार संबंधित अधिकारियों और जहाज प्रबंधन के संपर्क में है तथा स्थिति पर नजर रखे हुए है।
दूतावास ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
फिलहाल हमले के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 

