ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

Date:

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी के जेवरों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में चांदी के जेवर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 की रात बीआईटी मेसरा स्थित पीपी ज्वेलर्स में चोरी हुई थी। चोर दुकान से करीब 65 लाख रुपये के जेवर और 6 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य पूर्वी सिंहभूम में छिपे हैं और फिर से बड़ी चोरी की योजना बना रहे हैं।

इसके बाद रांची और पूर्वी सिंहभूम पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अमित कुमार सिंह उर्फ अमित सिंगारी और रजनीश लाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने रांची और पूर्वी सिंहभूम के कई इलाकों में चोरी कर जेवर बेचने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर एक ज्वेलरी दुकान से चोरी के जेवर भी बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरोह के तीन अन्य आरोपियों को पहले ही तोरपा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले की आगे जांच जारी  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...