सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में शामिल हुईं कल्पना सोरेन, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Date:

गिरिडीह: झामुमो के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को पार्टी और परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सोनू भैया का असमय निधन सभी के लिए गहरा व्यक्तिगत और अपूरणीय दुख है। उनका स्नेह, अपनापन और साथ हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही, उनकी पत्नी और पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच बनी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...