रांची पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।
मोबाइल की बरामदगी में Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell और संबंधित थाना पुलिस ने मिलकर तकनीकी जांच और अनुसंधान किया। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल इस्तेमाल कर रहे लोगों की जानकारी जुटाकर पुलिस ने कार्रवाई की और फोन बरामद किए।
बरामद मोबाइल को वापस करने के लिए 25 अगस्त को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे।
लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लोगों ने रांची पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।


