धनबाद के बरवाअड्डा थाने में हुए हंगामे के मामले में विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। थाना प्रभारी के बयान पर पुलिस ने विधायक समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी ने आरोप लगाया है कि विधायक और उनके समर्थक थाने पहुंचे और गाली-गलौज व धमकी देने के साथ पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने और हाजत में बंद आरोपी को बाहर निकालने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया। मामले में जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, दिलीप चौधरी, राजकुमार मंडल, जितेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक कुमार महतो, महेंद्र साव, रंजीत कुमार साव, राजेश महतो और त्रिपुरारी पांडेय समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।


