राँची पुलिस ने नशीले मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, बोस नगर स्थित केयरिंग हैंड्स हॉस्पिटल के पास छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 100 ML की 570 बोतल WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP बरामद की है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप को राँची के अलग-अलग इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते थे। मामले में वहाजुल अंसारी (32), शहनवाज अंसारी (29) और नईम अंसारी (29) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जब्त सामान को विधिवत जब्त करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई रातू थाना कांड संख्या 279/26 के तहत BNS की धारा 317(5) और NDPS Act की धारा 21(C) में की गई है।


