
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ANKURAM IVF के रांची स्थित केंद्रों में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रुही श्रीवास्तव, डॉ. राजनारायण साहू, डॉ. सुबोध कुमार सिंह, श्रीमती नीलम साहू, डॉ. आभा, डॉ. तुलिका सिन्हा समेत ANKURAM IVF की पूरी टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रुही श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी समाज में बांझपन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और सामाजिक दबाव मौजूद हैं। खासकर महिलाओं को इससे जुड़ी सामाजिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि सही जानकारी, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के जरिए बांझपन को लेकर मौजूद सामाजिक कलंक और गलत धारणाओं को दूर करने की जरूरत है। ANKURAM IVF की ओर से लोगों तक वैज्ञानिक और सही जानकारी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।
वहीं, डॉ. राजनारायण साहू ने कहा कि स्वतंत्रता का मतलब केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और बेहतर जीवन का अधिकार मिलना भी है। उन्होंने कहा कि समाज को अज्ञानता, भेदभाव और रूढ़ियों से मुक्त करना भी स्वतंत्रता की भावना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक जागरूकता, सम्मान और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान ANKURAM IVF की टीम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


